
राजस्थान में भाजपा की सरकार बनी तो माफिया पर चलेगा बुलडोजर
मदनगंज किशनगढ़। विधानसभा चुनाव के चलते गुरुवार को किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के समर्थन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम सभा को संबोधित किया। रविंद्र रंगमंच पर आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोदी सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए राजस्थान में डबल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास, सुरक्षा और सुशासन का एक नया प्रतिमान स्थापित करते हुए दुनिया में एक विकसीत देश के रूप में अपनी नई पहचान बनाई है। भारत विकास के प्रतिमान स्थापित कर रहा है तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम भी उसमे सहयोग करे। इस लिए हमे विकास के योगदान में राजस्थान भी बराबर सहभागीता देनी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की समस्या का नाम है, देश के अंदर जो भी समस्या है वह कांग्रेस की देन है। प्रधानमंत्री मोदी ने आंतकवाद समस्या का भी समाधान किया। कश्मीर से धारा 370 को सदैव के लिए समाप्त कर दिया। कांग्रेस भगवान राम और कृष्ण पर भी प्रश्न खड़ा करती थी। मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में राम मंदिर की सभी बाधाओं को दूर करते हुए अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण प्रारंभ करवा दिया। उन्होंने कहा कि मोदी ने साढ़े 9 वर्षों में देश को नई पहचान दी है। उससे पूर्व कांग्रेस नेतृत्व की सरकार के कारण दूनिया में भारत का सम्मान नहीं बचा था, अविश्वास का वातावरण था, आंतकी समूह कहीं भी घुसपैठ करके भारत के अंतर विस्फोट कर देते थे। आंतकवाद, नकस्लवाद का बोलबाला और अलग अलग राज्यों में माफियावाद और भ्रष्टाचार चरम पर था। विकास की योजनाएं ठप पड़ी थी, गरीबों के कल्याण की योजनाएं नहीं बन पा रही थी, लेकिन मात्र साढ़े 9 वर्ष में वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाले, भारत को सम्मान दिलाने वाले, भारत के अंदर बड़ी-बड़ी परियोजनाओं प्रभावी ढंग से लागू करने वाले और लोक कल्याणकारी योजनाओं के एक प्रतिमान स्थापित करने वाले देश के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत एक नई कथा को गढ़ता हुआ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने राजस्थान में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। आम सभा में भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का 51 किलोग्राम की माला पहना कर, साफा पहना कर एवं तलवार सौंप कर अभिनंदन किया। इस मौके पर प्रत्याशी चौधरी ने मोदीजी की योजनाओं को कल्याणकारी जानकारी दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, पूर्व विधायक करतार सिंह, जगजीत सिंह, सभापति दिनेश सिंह राठौड़, यूपी के पूर्व मंत्री महेंद्रसिंह सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी मंचासीन थे।