वार्षिक सत्यापन नहीं, तो पेंशन होगी बन्द
बहरोड़। बहरोड़ एसडीएम सचिन यादव ने बताया कि जिन सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स ने अभी तक वार्षिक सत्यापन नहीं करवाया है। वो तुरंत प्रभाव से नजदीकी ई-मित्र केन्द्र पर जाकर वार्षिक सत्यापन करवायें। सत्यापन नहीं करवाये जाने पर वो जनवरी 2023 से वार्षिक पेंशन का लाभ नहीं ले पायेंगे। जिन पेंशनर्स का फिंगरप्रिंट ई मित्र पर नहीं आता है वे पेंशनर्स कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करवा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र से सम्बन्धित पेंशनर्स विकास अधिकारी पंचायत समिति और शहरी क्षेत्र से सम्बन्धित पेंशनर्स कार्यालय उपखण्ड अधिकारी बहरोड़ से सत्यापन करवा सकते हैं।