Dark Mode
यूएनएड्स रुकने से मर सकते हैं एड्स के लाखों मरीज

यूएनएड्स रुकने से मर सकते हैं एड्स के लाखों मरीज

संयुक्त राष्ट्र एड्स (यूएनएड्स) एजेंसी ने सोमवार को कहा कि यूएसएआईडी कटौती के कारण दुनिया भर में हर दिन 2,000 नए एचआईवी संक्रमण हो सकते हैं। यूएनएड्स की कार्यकारी निदेशक विनी ब्यानिमा ने जिनेवा में संवाददाताओं से कहा यदि अमेरिकी सहायता बहाल नहीं की जाती है और अन्य फंडिंग द्वारा प्रतिस्थापित नहीं की जाती है। हमने अन्य सरकारों द्वारा इस कमी को पूरा करने का वचन दिए जाने के बारे में नहीं सुना है। अगले 4 वर्षों में एड्स से संबंधित 6.3 मिलियन अतिरिक्त मौतें होंगी। ट्रंप ने यूएसएआईडी नाम की एक संस्था पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी है। यूएसएआईडी यानी यूनाइटेड स्टेट एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट के नाम पर डेवलपमेंट जरूर जुड़ा है ।

लेकिन इसका काम दूसरे देशों की सरकारें गिराना और बड़े बड़े विरोध प्रदर्शन करवाना है। मीडिया रिपोर्ट में तो यहां तक आरोप लगाए जा रहे हैं कि यूएसएआईडी बायोवेपन यानी जैविक हथियारों के रिसर्च के लिए भी पैसा दे रही थी। अब अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के कर्मचारियों को वाशिंगटन स्थित मुख्यालय न आने का निर्देश दिया गया है। यह जानकारी उन्हें भेजे गए एक नोटिस से मिली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार और टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने कहा था कि राष्ट्रपति ने एजेंसी को बंद करने पर सहमति जताई है। यूएसएआईडी के कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें 600 कर्मचारियों का पता चला है, जिन्होंने बताया कि एजेंसी के कंप्यूटर सिस्टम से उन्हें बाहर कर दिया गया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!