इफरा खान ने रोजा रख कर की इबादत मांगी दुआएं
सोजत। शहर के सिपाहियों के बास पावटा चौक निवासी मोहम्मद आसिफ की 6 वर्षीय पुत्री इफरा खान ने भी पहला रोजा रख कर इबादत की तथा दुआएं मांगी। अपने मम्मी पापा को रोजा रखते हुए देखकर 6 वर्षीय इफरा खान ने भी जिद करके सुबह 4 बजे उठकर रोजा रखा और पांचो वक़्त की नमाज अदा कर खुदा की इबादत की। इफरा खान की जिद के आगे उसके घर वालो ने हार मानकर उसको रोजा रखवाया । इस मौके पर
दादी चांद बीबी बड़े पापा अशफाक खान व मोहम्मद शरीफ तथा चाचू इमरान खान मोहसिन खान ने खुशी मनाते हुए मोहल्ले में मिठाईयां बांटकर खुशी मनाई।