आईएफएस हनुमान राम बीकानेर के मुख्य वन सरंक्षक नियुक्त
बीकानेर। सरकार ने एक आदेश जारी करके बुधवार भारतीय वन सेवा के 44 अधिकारियों के तबादले किए हैं । इसमें आईएफएस हनुमान राम को बीकानेर के मुख्य वन सरंक्षक पद पर नियुक्ति दी गई है। जो निर्वतमान में अजमेर में मुख्य वन सरंक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। वहीं बीकानेर में तैनात उप वन सरंक्षक प्रबोधन एवं मूल्यांकन सुनिल कुमार को इसी पोस्ट पर उदयपुर में नियुक्त किया गया है। जानकारी के अनुसार नव नियुक्त मुख्य वन सरंक्षक हनुमानाराम शुक्रवार को बीकानेर में अपना पदभार ग्रहण करेगें।