Dark Mode
राष्ट्रपति दौरे को लेकर आईजी व संभागीय आयुक्त ने किया खाटूश्यामजी का दौरा 

राष्ट्रपति दौरे को लेकर आईजी व संभागीय आयुक्त ने किया खाटूश्यामजी का दौरा 

 खाटूश्यामजी । कस्बे के प्रसिद्ध बाबा श्याम के दरबार में 14 जुलाई को देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर जयपुर संभागीय आयुक्त अंतर सिंह नेहरा व जयपुर रेंज आईजी उमेश चंद्र दत्ता ने खाटू धाम पहुंचकर पार्किंग स्थल पर बने तीनों हेलीपैड का निरीक्षण कर जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव व एसपी करन शर्मा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इसके साथ ही वीवीआईपी मार्ग व बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर हर बिंदुओं का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।दोनों अधिकारियों ने बाबा श्याम के दरबार में पूजा अर्चना कर बाबा श्याम से देश एवं प्रदेश में खुशहाली की मंगल कामना की।श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह ने चौहान ने सभी तैयारियों से अवगत कराया और संभागीय आयुक्त व आईजी का स्वागत सम्मान किया।इस दौरान तहसीलदार विपुल चौधरी, नायब तहसीलदार श्रवण कुड़ी,थानाधिकारी सुभाष चंद्र यादव, सीआई मदनलाल कड़वासरा,गिरदावर मुखराम,पटवारी जगदीश बिजारणिया,नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अरुण शर्मा,सार्वजनिक निर्माण विभाग की सहायक अभियंता अलका मील, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अश्वनी कुमार मीणा,कनिष्ठ अभियंता नेकीराम सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!