Tata Steel के सीईओ को IIM-JRD पुरस्कार
टाटा स्टील के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन को भारतीय धातु संस्थान (आईआईएम) ने ‘मेटालर्जिकल’ उद्योगों में कॉरपोरेट नेतृत्व में उत्कृष्टता के लिए 77वें प्रतिष्ठित आईआईएम-जेआरडी टाटा अवार्ड (2023) से सम्मानित किया है।
संस्थान की वार्षिक तकनीकी बैठक शुक्रवार को भुवनेश्वर में हुई। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह सम्मान खनन और धातु उद्योग में नरेंद्रन के महत्वपूर्ण योगदान का सम्मान करता है, जो टाटा स्टील की टिकाऊ, नवोन्मेष और जिम्मेदार व्यावसायिक प्रथाओं के प्रति प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
संस्थान द्वारा2006-07 में शुरू किया गया यह पुरस्कार जेआरडी टाटा की विरासत की याद दिलाता है। यह व्यापक तौर पर समुदाय और राष्ट्र में बदलाव लाने वाले समूह के उनके दृष्टिकोण को दर्शाता है।