Dark Mode
इलियाना डिक्रूज फिर बनने वाली हैं मां

इलियाना डिक्रूज फिर बनने वाली हैं मां

नए साल पर अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज की दूसरी प्रेग्नेंसी की खूब चर्चा हो रही है। अभिनेत्री ने वैसे तो अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उनके द्वारा साझा किए गए एक वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। फैंस का कहना है कि अभिनेत्री ने इस वीडियो के जरिये अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का संकेत दिया है। बुधवार को इलियाना ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने यह दिखाया है कि उनका साल 2024 कैसा गुजरा। वीडियो में, हर महीने के सबसे खास पल कैद हैं। ज्यादातर महीनों में, अभिनेत्री और उनके पति माइकल डोलन अपने बेटे कोआ फीनिक्स डोलन को प्यार से पालते हुए दिख रहे हैं, जबकि अक्टूबर में इलियाना को सकारात्मक प्रेग्नेंसी किट दिखाते हुए देखा जा सकता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!