Dark Mode
अवैध निर्माण माफियाओं ने बिगाड़ दिया शार्दूलगंज कॉलोनी का मॉडल

अवैध निर्माण माफियाओं ने बिगाड़ दिया शार्दूलगंज कॉलोनी का मॉडल

प्रभावशाली निर्माण माफियाओं के आगे नतमस्तक नगर विकास न्यास प्रशासन


 बीकानेर। नगर विकास न्यास की शार्दूलगंज कॉलोनी में अवैध निर्माण माफियाओं ने कॉलोनी मॉडल ही बिगाड़ कर रखा दिया है। इन माफियाओं ने कॉलोनी में अपने आवासीय मकानों और भूखण्डों पर अवैध तरीक से व्यवसायिक कॉम्पलेक्स और दुकानें बना ली है। हैरानी की बात तो यह है कि नगर विकास न्यास प्रशासन अवैध निर्माण माफियाओं के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही करने के बजाय नतमस्तक है। कॉलोनी में सी-३१ भूखण्ड पर बने आवासीय  मकान के पीछे  गये सैटबेक को कवर कर अवैध तरकी से बनाई गई दुकानों के मामले की पड़ताल में सामने आया है कि नगर विकास न्यास न्यास प्रशासन ने भूखण्ड मालिक को बकायदा नोटिस जारी कर दुकानें हटाने के निर्देश कर एक महिने के अंतराल में दुकानें ध्वस्त का फरमान जारी किया था। इसके बावजूद मकान मालिक ने हाईकोर्ट स्टे की आड़ में दुकानों का  निर्माण करवा कर किराये चढ़ा दी । मामला सिर्फ सी-31 के आवासीय मकान पर बनी अवैध दुकानों का ही नहीं है, बल्कि  जिन लोगों सार्दुलगंज में आवासीय भूखण्ड आंवटित कराये थे,वे अब बेधडक़ होकर अपने भूखण्डों में कर्मिशियल कॉम्पलेक्स,दुकानें और शो रूम बनवा रहे है। इसके लेकर नगर विकास न्यास प्रशासन को लगातार मिल रही शिकायतों के बावजूद अवैध बनी दुकानों,शो रूम और काम्पलेक्सों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। शार्दूलगंज कॉलोनी के आवासीय मकानों में अवैध तरीके से कॉम्पलेक्स और दुकानें बनाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर जागरूक युवा संघर्ष समिति ने संभागीय आयुक्त नीरज के पवन और जिला कलक्टर को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि कॉलोनी में अस्सी फिसदी से ज्यादा आवासीय भूखण्डों पर कर्मिशियल काम्पलेक्स,दुकानें और शो रूम बन चुके है। इससे नगर विकास न्यास को करोड़ों रूपये के रेवेन्यू का नुकसान उठाना पड़ रहा है,बल्कि कॉलोनी का मूल स्वरूप बिगड़ गया है । जानकारी के अनुसार नगर विकास न्यास की ओर से अभी हाल ही कराये गये सर्वे में भी इसका खुलासा हो चुका है कि शार्दूलगंज समेत न्यास की अनेक आवासीय कॉलोनियों में प्रभावशाली लोगों ने अपने मकानों को व्यवसायिक कॉम्पलेक्सों और दुकानों में तब्दील कर लिया है।
 इनका कहना है
इस मामले को लेकर नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहुजा का कहना है कि शार्दूलगंज कॉलोनी के आवासीय मकानों में अवैध रूप से व्यवसायिक कॉम्पलेक्स और दुकानें निर्माण कराने वाले लोगों को निर्माण हटाने के नोटिस जारी किये गये थे,इनमें से कई लोग कोर्ट से स्थगन आदेश ले आये । न्यास प्रशासन की ओर से अब कोर्ट के जरिये इनके खिलाफ कार्यवाही प्रक्रिया अमल में लायी जायेगी। सचिव ने इस बात को भी स्वीकार किया कि शार्दूल कॉलोनी में आवासीय मकानों में अवैध रूप से व्यवसायिक कॉम्पलेक्स और दुकानें बनाने की सबसे ज्यादा शिकायतें मिल रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!