Dark Mode
Mathura में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Mathura में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

मथुरा जिले के बरसाना थाना क्षेत्र के एक गांव में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चार अवैध तमंचे, एक अर्धनिर्मित तमंचा, एक अर्धनिर्मित पिस्तौल, कई कारतूस व अवैध शस्त्र बनाने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि शुक्रवार की रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बरसाना के हाथिया गांव के जंगल में छापा मारकर एक अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके से कई तैयार व अर्धनिर्मित तमंचे, कारतूस आदि सहित हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। पाण्डेय ने बताया कि पकड़े गए दोनों अभियुक्तों की पहचान हाथिया निवासी अनीस उर्फ काला तथा मोमिन उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अनीस उर्फ काला पूर्व में भी अवैध शस्त्र बनाने के अभियोग में कई बार जेल जा चुका है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!