Dark Mode
इमेजिन ट्रेसर ने किया कोटा में नये एपल अधिकृत स्टोर लॉन्च

इमेजिन ट्रेसर ने किया कोटा में नये एपल अधिकृत स्टोर लॉन्च

कोटा, भारत में सबसे बड़े और सबसे अधिक ग्राहक केंद्रित एपल पार्टनर में से एक, इमेजिन ट्रेसर द्वारा शुक्रवार को सिटी मॉल, कोटा में अपने नये एपल स्टोर की शुरूआत की गई है। लॉन्च कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री शरद चौधरी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पारस जैन भी मौजूद थे ।
इस अवसर पर ट्रेसर ग्रुप के ग्रुप सीईओ, श्री आशीष गुप्ता ने कहा, "हमें राजस्थान में स्टोर्स की श्रृंखला में एक और स्टोर जुड़ने पर खुशी हो रही है। कोटा हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और कंपनी की समग्र विकास रणनीति में शहर अभिन्न भूमिका निभाएगा।
राजस्थान के क्लस्टर हेड, श्री नीरज मेहरा ने कहा, "हम सिटी मॉल, कोटा में अपने नए स्टोर के लॉन्च को लेकर उत्साहित और खुश हैं और ग्राहकों से शानदार प्रतिक्रिया की आशा करते हैं, जिसे लॉन्च के लिए लाइन में लगे ग्राहकों के बीच उत्साह में देखा जा सकता है। हम एक छत के नीचे सभी उत्पादों की पूरी श्रृंखला, श्रेष्ठ कस्टमर सपोर्ट और बिक्री के बाद सेवा प्रदान करने का सदैव प्रयास करते हैं। राष्ट्रीय बिक्री प्रमुख, श्री कुणाल संगर ने कहा, "नए लॉन्च किए गए स्टोर के साथ, इमेजिन ट्रेसर ने राजस्थान में अपना आठवां अधिकृत एपल स्टोर लॉन्च किया है।
इस अवसर पर  ग्रुप हेड मार्केटिंग और सीएसआर, ट्रेसर सिस्टम्स प्राइवेट के श्रवण कोकरू ने कहा कि  “लॉन्चिंग ऑफर के तहत ग्राहक स्टोर पर ग्राहक 28 जुलाई से 31 जुलाई  तक सभी एपल उत्पादों पर 20 प्रतिशत तक की छूट और एक्सेसरीज़ पर 30 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं”। देश के 25 शहरों में फैले इस ब्रांड के भारत में 33 से अधिक स्टोर और 20 सेवा केंद्र हैं।
स्टोर पर ग्राहकों के लिए मैकबुक स्लीव, आईपैड केस, नवीनतम मैक एक्सेसरीज़, नवीनतम म्यूजिक एक्सेसरीज़,  मैक, आइपेड और आइफोन की एक्सेसरीज़ की एक विशाल रेंज उपलब्ध है। स्टोर में एपल  के डेस्कटॉप कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल की पूरी श्रृंखला और आइफोन, आइपेड,  एपल  की पूरी रेंज उपलब्ध है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!