किसी सरकारी सेवक की बेदाग सेवा ही उसका सम्मान- प्रधान भील
झालावाड़. झालावाड़ जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत समिति सुनेल के लगभग 31 वर्ष बरस से पदस्थ ग्राम विकास अधिकारी की सेवानिवृति पर विदाई समारोह एतिहासिक बन गया। प्रधान समेत पूरा स्टाफ एवं पिड़ावा कस्बें के परिजन एवं मित्र , एवं सरपंच ग्राम विकास अधिकारी को विदा करने उमड़ पड़े सभी पंचायत समिति के मुख्य दरवाजे के बहार सफ़ेद रंग की सजी हुई कार में सवार कर डोल नगाड़े के साथ निवास स्थान पिड़ावा को रवानगी दी गई.अय्युब खान ग्राम विकास अधिकारीके सेवानिवृति पर शुक्रवार को पंचायत समिति पिड़ावा मुख्यालय सुनेल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में प्रधान सीता कुमारी भील, कई सरपंच , समस्त ग्राम विकास अधिकारी एवं. समस्त पंचायत समिति स्टाफ़ उपस्थित थे।
इस समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान सीता कुमारी भील ने कहां कि किसी सरकारी सेवा सेवक की बेदाग़ सेवा ही उसका सम्मान है ग्राम विकास अधिकारी के सेवानिवृति पर अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की।
अतिरिक्त विकास अधिकारी सत्येंद्र जैन ने कहा कि सेवानिवृति एक स्वभाविक प्रक्रिया है जो सरकारी सेवा में है उन्हें सेवानिवृत होना ही है। उनके द्वारा अपने सेवा काल में किए गए कार्य ही उनकी पहचान होती है। साथ ही ग्राम विकास अधिकारी के सेवानिवृति पर अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की। मालूम हो कि अय्युब खान ग्राम विकास अधिकारी लगभग 30 साल पंचायती राज विभाग में अपनी सेवा दिये।
स्वागत किया :- सेवानिवृत को प्रधान भील ,सरपंच इंदरसिंह सिसोदिया. मेहरबानसिंह , रघुनाथ सिंह परमार, गिरिराज शर्मा, घनश्याम सावन अध्यक्ष ग्राम विकास अधिकारी संघ, मुकेश सिंह, रामगोपाल नागर, गायत्री मीना, जयेश जैन,राहुल गुप्ता, बल्लू गुजर, एवं समस्त ग्राम विकास अधिकारियों, एलडीसी रोजगार सहायक, बीजेपी मंडल अध्य्क्ष कासलीवाल, पिड़ावा कस्बें के दर्जनों मित्रों द्वारा श्रीफल भेंटकर ,माला पहनाकर उपहार देकर नमः आँखों से स्वागत किया गया। मंच का संचालन सोहन गांधी द्वारा किया गया.