Dark Mode
नगर परिषद् की अतिक्रमण के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही ,

नगर परिषद् की अतिक्रमण के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही ,

नगर परिषद् ने हटाया अतिक्रमण, काटे चालान


दौसा . दौसा शहर मे अवैध अतिक्रमण होने के चलते बदरंग हो गया है। उसी के चलते बुधवार को दौसा नगर परिषद प्रशासन द्वारा दोसा शहर में अतिक्रमण हटाया गया। दोसा शहर में नगर परिषद् के एआरआई अजित सिंह ,सुरज्ञान सिंह राजेश गोत्तम ,कैलाश चंद्र मीणा के नेतृत्व में टीम ने लालसोट रोड ,गांधी तिराहा , आगरा रोड ,पीजी कॉलेज के आगे, सोमनाथ चौराहा स्थित सब्जी मंडी साथ आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया गया। साथ ही कई अतिक्रमणकारियो के सामान भी जप्त किए। तो कहीं पर होर्डिंग्स बैनर व सड़क पर के कुर्सी , टेबल, अस्थाई कब्जे को हटाया गया। साथ ही इस अवसर पर नगर परिषद के द्वारा सभी अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते आगाह किया कि दोबारा अतिक्रमण किया तो जप्त के साथ साथ कोर्ट में चालान की कार्रवाई की जा सकती है। और भारी जुर्माना भी किया जा सकता है। इसी को लेकर आज दौसा नगर परिषद के द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। साथ ही ठेले खोमचे वालों से पास से बड़ी मात्रा में पॉलिथीन भी जपत की।  

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!