जयकारों के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
मांडलगढ़। शारदीय नवरात्रि में नौ दिनों तक चली मां दुर्गा की पूजा आराधना संपन्न हुई । विजयदशमी के दिन धूमधाम से मां दुर्गा को पूरे विधि विधान से विदा किया । नगर के जय अंबे नवयुवक मंडल द्वारा नई आबादी स्थित चारभुजा मंदिर परिसर में नौ दिन माता के दरबार में गरबा महोत्सव का कार्यक्रम हुआ जिसमें युवक युवतियों ने गरबा खेल कर माता की आराधना की एवं बालक बालिकाओं के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए । विजयदशमी के दिन सुबह विधिवत रूप से मां दुर्गा की पूजा कर नई आबादी से शोभायात्रा के रूप में माता के जय कारों के साथ नगर के जालेश्वर तालाब के घाट पर मां दुर्गा की आरती कर माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया । शोभा यात्रा में जय नवयुवक मंडल के सदस्य एवं सभी भक्त गण मौजूद रहे।