Dark Mode
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन,  गर्भवती महिलाओं और बच्चों का हुआ टीकाकरण

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन,  गर्भवती महिलाओं और बच्चों का हुआ टीकाकरण

जयपुर। एमसीएचएन डे पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीके लगाए गए। 
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर द्वितीय डॉ. बी. एल. मीणा ने बताया कि जिले में गुरुवार को मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन किया गया। टीकाकरण सत्रों के दौरान प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनवाड़ी केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में   गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण किया गया।
 
उन्होंने बताया कि सत्रों में गर्भवती महिलाओं और परिजनों को पर्याप्त व उचित पोषण के विषय में जानकारी दी गई और नियमित रूप से पोषणयुक्त खानपान लेने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही मौसमी बीमारियों की रोकथाम के बारे में बताया गया। टीकाकरण सत्रों की जिला एवं ब्लॉक स्तर से प्रभावी मॉनिटरिंग की गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!