Dark Mode
जन जागरूकता रैली में बताया आयुर्वेद का महत्व

जन जागरूकता रैली में बताया आयुर्वेद का महत्व

उदयपुर । आयुर्वेद विभाग की ओर से आयुष ग्राम धार में आयोजित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के तहत मंगलवार को शंकरखेड़ा गांव में जनजागरूता रैली निकाली गई। कार्यक्रम प्रभारी डॉ.जगदीश प्रसाद नकेला ने बताया कि रैली में स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थी व स्टाफ तथा आयुर्वेद विभाग के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेंद्र शर्मा, डॉ राकेश सोलंकी, कंपाउंडर मनोज पुर्बिया, कोदरलाल, नर्स निर्मला पुर्बिया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कठपुतली प्रदर्शन से ग्रामीणों को आयुर्वेद चिकित्सा की जानकारी दी गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!