Dark Mode
माहेश्वरी समाज के बृज समागम में लिए महत्वपूर्ण निर्णय

माहेश्वरी समाज के बृज समागम में लिए महत्वपूर्ण निर्णय

बून्दी। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा द्वारा कार्यसमिति एवं कार्यकारी-मण्डल सदस्यों की बैठक 6 व 7 जनवरी को वृंदावन में ब्रज समागम के नाम से आयोजित की गई। बैठक में भाग लेकर लौटे माहेश्वरी महासभा के जिलाध्यक्ष चंद्रभानु लाठी व माहेश्वरी समाज अध्यक्ष भगवान बिरला ने बताया कि चार सत्रों में आयोजित समागम में समाज की जरूरतमंद महिलाओं को जाजू- ट्रस्ट द्वारा दी जा रही सहायता राशि को बढ़ाने के लिए श्याम राठी द्वारा 5 करोड़ रुपए की सहायता राशि का फंड बनाया गया। साथ ही माहेश्वरी समाज के सभी कार्यक्रमों में भगवान महेश के साथ भारत-माता सहित माहेश्वरी समाज के शहीद कारसेवकों राम कोठारी, शरद कोठारी एवं अविनाश माहेश्वरी की तस्वीरों पर भी माल्यार्पण का कार्यक्रम रखा जाना तय किया गया। महासभा के निर्देशन में अयोध्या में 200 करोड़ की लागत से बन रहे भवन का नाम भी शौर्य भवन रखा गया है। इसमें समाज के स्वतंत्रता सेनानियों सहित शहीदों के नाम का एक स्तंभ बनाया जाएगा। एबीएमएम इनोवेट के जरिये समाज में बेहतर उद्यमी विकसित करने के लिए देशव्यापी योजना का विस्तृत प्रारूप प्रस्तुत किया गया। बच्चों में पैदा होने से पूर्व से ही कौशल्या जीनीयस किड्स प्रोग्राम द्वारा संस्कार बुद्धिमत्ता एवं आध्यात्मिकता बढाने हेतु श्रीकांत बाल्दी द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया। उक्त बैठक में राजेश बिरला पश्चिमांचल, उपसभापति महासभा कार्यसमिति सदस्य घनश्याम लाठी, सुनील जैथलिया, सुरेश जागेटिया, राधेश्याम फलोड़ सम्मिलित हुए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!