Dark Mode
भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक

भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक

फलोदी. भारतीय जनता पार्टी द्वारा 4 सितम्बर से रामदेवरा से निकाली जाने वाली परिवर्तन संकल्प यात्रा का 19 सितम्बर को फलोदी जिले में प्रवेश पर स्वागत ओर कार्यक्रमो की तैयारियों को लेकर भाजपा देहात उतर जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में अहम बैठक की गई। पालीवाल ने बताया कि 18 दिन चलने वाली परिवर्तन यात्रा 4 सितंबर को प्रातः 10.00 बजे उक्त रामदेवरा मन्दिर में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथसिंह सहित सभी प्रमुख दायित्वाधीन पदाधिकारी मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना एवं दर्शन पश्चात् रामदेवरा में ही आयोजित विशाल जन सभा के बाद प्रारंभ होगी। परिवर्तन संकल्प यात्रा रथ को केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथसिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा में कोर कमेटी के सदस्य, केंद्रीय मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक एवं जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे। उक्त बैठक में फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई, रतन मेघवाल, ओम बोहरा, सुनील कुमार बुरड़, श्याम काछबाणी, केवलराम मेघवाल, यारमोहम्मद, मोती पुरोहित, देवप्रकाश भार्गव, मुकेश भील, विधानसभा प्रभारी प्रेम ओड, रावल जाणी, अभिषेक भादु, रतन सिंह बाप, बंशीधर जोशी, मंडल अध्यक्ष बालकिशन महाराज, नवलकिशोर शर्मा, शिवकुमार व्यास, ठाकुरदास पालीवाल, दिलीप छंगाणी, नेता प्रतिपक्ष रमेश थानवी, यशपाल कोठारी, जयप्रकाश बोहरा, उगराराम विश्नोई, जुगल किशोर गुचिया, सौरव बोहरा एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!