पढ़ाई के साथ बच्चों को संस्कारवान बनाने में गुरु की अहम भूमिका
आलनियावास. ग्राम पंचायत बिजाथल राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को कस्बे के बजरंगसिंह राठौड़ वरिष्ठ अध्यापक पद से सेवानिवृत्त होने पर उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व सरपंच भानुप्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के साथ संस्कारवान बनाने में गुरु की अहम भूमिका होती है। गुरु बच्चों को संयम के साथ अच्छे विचारों की ओर प्रेरित करके सुयोग्य नागरिक के रूप में युवा पीढ़ी को परिपक्व बनाकर समाज को समर्पित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान राठौड़ द्वारा एक पेड़ लगाकर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दीया। कार्यक्रम के दौरान राजेंद्रसिंह राठौड़ सेवानिवृत्त भूनिरीक्षक गिरधारी सिंह चैनसिंह महावीरसिंह राठौड़ मदनलाल गुर्जर फकीरचंद परिहार युवा कांग्रेसी नेता अविनाश बोरानिया संतोष बराडा रामावतार बोहरा सहित सैकड़ों की संख्या में मौजूद शिक्षकों सहित ग्रामीणों ने राठौड़ का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया