Dark Mode
राउमावि भावण्डा में बालिकाओं ने मेहंदी लगाकर दिया, मतदान करने का संदेश

राउमावि भावण्डा में बालिकाओं ने मेहंदी लगाकर दिया, मतदान करने का संदेश

खींवसर। ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भावण्डा में स्वीप गतिविधियों का आयोजन ईएलसी स्वीप प्रभारी सतपाल डोटासरा व व्याख्याता सुमन के निर्देशन में किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद गौरां ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी नागौर के निर्देशानुसार विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम चलाया जाकर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से मतदाताओं को बिना किसी प्रलोभन में आए अपने मत का प्रयोग लोकतंत्र को मजबूत करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है इसी कड़ी में बालिकाओं ने मेंहदी के माध्यम से मतदाता जागरूकता हेतु संदेश बनाकर प्रेरित किया,इसके साथ पोस्टर, निबन्ध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई तथा मतदाता संकल्प की शपथ ग्रहण करवाई गई । इस दौरान विद्यालय के उपप्राचार्य रूपाराम बेनीवाल व समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!