Dark Mode
बीकानेर में गौसेवक द्वारा गौशालाओं में गौ माताओ की सेवा जारी-नित्यानंद पारीक

बीकानेर में गौसेवक द्वारा गौशालाओं में गौ माताओ की सेवा जारी-नित्यानंद पारीक


बीकानेर।  गंगा पिंजरापोल  गौशाला में  गऊ माता की महाप्रसादी से पूर्व बीकानेर के सुप्रसिद्ध भजन गायक  नारायण बिहाणी द्वारा मधुर आवाज में गौ माता को समर्पित भजन प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर उपस्थित  तमाम गो प्रेमी प्रेमियों ने सुर से सुर मिलाकर भजन में साथ दिया ।
इस अवसर पर गो माताओं को समर्पित समाज सेवी देवकिशन चांडक (देव श्री) के सानिध्य में अनेक गो भक्तों ने प्रति दिनों की तरह गायों को गुड़ शर्बत खिलाकर गो माता की सेवा की । नित्यानंद पारीक, जेपी व्यास, राजकुमार मोदी, श्याम सुंदर चांडक, विजय उपाध्याय, दीपक मोदी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!