हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं का दिनभर लगा रहा तांता
बीदासर। कस्बे के विभिन्न हनुमान मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। दुंकर रोड़ स्थित काशीपुर बालाजी मंदिर को रंग बिरंगी सजावट और फूल मालाओं से सजाया गया। इस दौरान मंदिर पुजारी उम्मेद कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार रात्रि में चूरू के कलाकारों द्वारा संगीतमय सुंदर कांड का पाठ हुआ एव विशेष दिव्य ज्योत और सिंदूर से बालाजी महाराज का अभिषेक किया गया। वही बैरी चौक स्थित बालाजी मंदिर में छापर के प्रहलाद शर्मा एण्ड पार्टी के कलाकारों द्वारा संगीतमय सुंदर कांड का पाठ किया गया। इस मौके पर मंदिर पुजारी रामलाल शर्मा, भगवती प्रसाद टांटिया, अमित टांटिया, सुरेंद्र पंसारी, विमल कुमार टांटिया, मनोज पंसारी आदि उपस्थित थे।