Dark Mode
हरसाना में भाजपाइयों ने सांसद को बताई समस्याएं

हरसाना में भाजपाइयों ने सांसद को बताई समस्याएं

लक्ष्मणगढ़। सांसद महंत बालकनाथ योगी का हरसाना गांव में भाजपाइयों के द्वारा स्वागत किया गया।
मंडल अध्यक्ष नरपत सिंह राजपुत, किसान मोर्चा महामंत्री राहुल पटेल हरसाना व भाजयूमो मण्डल अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, बिचगावा मण्डल अध्यक्ष रामसिंह दिनकर ने बताया कि हरसाना में पूर्व जिला मंत्री मुकेश पटेल के नेतृत्व में सांसद बालकनाथ योगी, जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व चेयरमैन बन्नाराम मीना, पूर्व विधायक प्रत्याशी विजय समर्थलाल मीना का साफा बंधन व माल्यापर्ण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष नरपत सिंह व पूर्व जिला मंत्री मुकेश पटेल ने सांसद को क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। इस मौके पर सांसद ने विकास कार्यों के लिये लाखों रुपये की घोषणा की।  इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, भाजपा नेता विजय मीना, पूर्व चेयरमैन बन्नाराम मीना, शिवलाल मीना, भाजपा मंडल प्रभारी राजेंद्र चौधरी, सुनीता मीना, पूर्व जिला मंत्री प्रदीप जैन, तूफान सिंह बना, सौरभ साहू, रामसिंह दिनकर, भूपेन्द्र सिंह लीली, राजू चावला, कुलदीप घीया ,सोनू सैनी, डीआर जाट, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राघव, विक्रम सिंह नरुका, राहुल पटेल हरसाना मौजूद रहे।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!