कीर्तिश्वर महादेव मंदिर समिति में
गौरीशंकर सैनी अध्यक्ष, अरविंद अग्रवाल सचिव चुने गए
जयपुर। टोंक रोड़ के कीर्ति नगर में स्थित कीर्तिश्वर महादेव मंदिर समिति के चुनाव रविवार को मंदिर प्रांगण पर हुई मीटिंग के दौरान सर्वसम्मति के साथ संपन्न हुए। नवीन समिति में गौरी शंकर सैनी अध्यक्ष और अरविंद अग्रवाल सचिव सहित पूरी कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। कार्यकारिणी में पृथ्वी सिंह चौहान कार्यकारिणी अध्यक्ष, रामेश्वर प्रसाद गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेंद्र सिंह शेखावत उपाध्यक्ष, रत्नेश शर्मा सह सचिव, प्रकाश चंद शर्मा कोषाध्यक्ष पद पर चुने गए।
सचिव अरविंद अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की कीर्ति नगर, टोंक रोड पर एक संभ्रांत कॉलोनी है और कीर्तिश्वर महादेव मंदिर की प्रसिद्धि तिकोना मंदिर के नाम से है। नई समिति में मंदिर के विकास के साथ-साथ कॉलोनी के प्रत्येक घर को मंदिर से जोड़ने और धार्मिक कार्यों में बढ़ोतरी कर युवाओं को अधिक से अधिक समाज के प्रत्येक वर्ग से जोड़ने को लेकर संकल्पित है। इसी को ध्यान में रखकर पिछले सप्ताह रामायण पाठ का बड़ा आयोजन किया था, जिसमें कॉलोनी के 17 सौ से अधिक श्रद्धालुओं को मंदिर से जोड़ने का कार्य समिति और सहयोगियों द्वारा किया गया था। भविष्य में भी इसी तरह के आयोजनों की योजना समिति द्वारा बनाई जाएगी जिससे धार्मिक क्रियाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार हो।