Dark Mode
विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने किया सामुहिक सूर्य नमस्कार, आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया

विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने किया सामुहिक सूर्य नमस्कार, आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया

सवाईपुर: सवाईपुर कस्बे सहित क्षेत्र में आज गुरुवार को सूर्य सप्तमी पर सामुहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने एक साथ सूर्य नमस्कार की क्रियाएं की । सवाईपुर सहित बड़ला, बनकाखेड़ा, चावंडिया, ककरोलिया माफी, लसाड़िया, सोपुरा, सालरिया, ढ़ेलाणा, रेड़वास, किशनगढ़, कुड़ी, जित्यास, कालिरडिया, नोहरा, बोरखेड़ा, बोर्डियास, खजीना, सोलंकिया का खेड़ा, पीथास, खरेड़, कांदा आदि गांवों के सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों में सुर्य नमस्कार किया गया । सवाईपुर विद्यालय में शारीरिक शिक्षक अशोक पोरवाल ने सभी छात्र-छात्राओं व प्रशिक्षण शिविर के संभागियों को सूर्य नमस्कार करवाया, इस दौरान कार्यवाहक प्रधानाचार्य राधेश्याम सुथार, सेवानिवृत्ति शारीरिक शिक्षक जगदीश चंद्र श्रोत्रिय, सत्यप्रकाश भारद्वाज, शिवराज मीणा, नन्दलाल, मनोज कुमार राठौड़ अपने-अपने विचार रखें, वही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बनकाखेड़ा के कार्यवाहक प्रधानाचार्य जोगेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि गुरुवार को सूर्य सप्तमी पर छात्र-छात्राओं ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया, जिस दौरान मुकेश वैष्णव आयुर्वेद चिकित्साधिकारी, आजाद कुमार योग अध्यापक, शंकरलाल जाट, दयाशंकर खोईवाल, राजेंद्र मीणा, अनिल ओझा आदि मौजूद रहे, विद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं को फल वितरण करने के साथ ही आयुर्वेद चिकित्साधिकारी  वैष्णव के द्वारा सभी को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया ।।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!