ग्रामीण क्षेत्रों में रातभर भजनों की स्वंरलहरिया गुजंती रही।
आधा दर्जन से अधिक झांकियां सजाई गई, भव्य शोभायात्रा भी निकली।
पीपाड़ शहर . ग्रामीण क्षेत्रों में रामनवमी को लेकर रातभर भजनों की स्वंरलहरिया गुजंती रही तथा ग्रामीणों ने धार्मिक आयोजन मे बढ चढ कर हिस्सा लिया है। रामनवमी महोत्सव समिति बोरुदा के तत्वधान में गगनभेदी जयकारों के साथ रामनवमी महोत्सव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई है। बोरुदा में रामनवमी महोत्सव में घोड़े गैर कच्छी घोड़ी नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे वही क्षेत्रीय संतों के सानिध्य में निकली शोभायात्रा में गाजे-बाजे व बैंड पर युवाओं ने जमकर नृत्य भी किया है।इस दोरान सैंकड़ों लोगों ने भगवा पताका फहराते हुए जय श्री राम के जयकारों का उद्घोष करते हुए शोभा यात्रा में भाग लिया। शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त जाब्ता व पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा वहीं कौमी एकता के तहत धर्म कांटा क्षेत्र में पीएनबी बैंक के पास मुस्लिम समुदाय द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। ड्रोन की सहायता से शोभायात्रा पर नजर रही। इस दौरान संत सेवादास, युवा संत कल्याण राम स्नेही, ठाकुर रघुवीर सिंह, रामनवमी महोत्सव सेवा समिति अध्यक्ष छैलसिंह मेड़तिया, डीसी आर्य, दुर्गाराम सुथार, ओमप्रकाश लक्ष्कार, चंपालाल शर्मा, भेराराम जोशी, दिनेश सिसोदिया, अमित जैन, ताराचंद भंवरिया, सुरेंद्र कच्छावा, दीपक शर्मा, कपिल टाक, विकास डोशी, कुलदीप आर्य, पदम सिंह, नायब तहसीलदार प्रह्लादराम चौहान, थानाधिकारी राजेंद्र खदाव, एएसआई सुखाराम सियाग, मुख्य आरक्षी समय राम मीणा, मुख्य आरक्षी सरोज मीणा सहित कई लोग मौजूद रहे। इस बार रामनवमी की शोभायात्रा में करीब एक दर्जन स्थानों पर तोरण द्वार लगाए वहीं एक दर्जन स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत भी किया गया। कस्बे के धर्म कांटा क्षेत्र में पीएनबी बैंक के सामने करीब दर्जनभर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पानी व ठंडा पिला कर स्वागत किया। वहीं पीपली चौराहे पर ठेकेदार सत्तार खां ने शरबत व ठंडा पिला कर इस रामनवमी महोत्सव की रैली का भी स्वागत किया वहीं करीब आधा दर्जन विभिन्न स्कूलों द्वारा आकर्षक झांकियां भी सजाई गई।