राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों के निस्तारण में
सवाई माधोपुर प्रथम स्थान पर
सवाई माधोपुर । मुख्य सचिव राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार माह के प्रथम गुरूवार को ग्राम पंचायत, द्वितीय को उपखण्ड एवं तृतीय को जिला स्तरीय जनसुनवाई में आने वाले प्रकरणों को पूर्ण संवेदनशीलता एवं गम्भीरता से सुनवाई कर आमजन को राहत पहुंचाने तथा राजस्थान सम्पर्क पोर्टल सीएम हैल्पलाईन नम्बर 181 पर दर्ज परिवेदनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण करने पर राज्य स्तर पर जारी की जाने वाली रेंकिंग में सवाई माधोपुर जिला 6 फरवरी, 2023 को राजस्थान में प्रथम स्थान पर रहा। इससे पूर्व माह जनवरी, 2023 में सवाई माधोपुर जिला पांचवीं रेंक पर रहा।
जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला द्वारा की जा रही लगातार मॉनिटरिंग एवं समीक्षा के परिणामस्वरूप जिले में परिवेदनाओं का निस्तारण सभी विभागों द्वारा निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है।
माह जनवरी 2023 में दर्ज कुल 7 हजार 905 परिवादों में से 5 हजार 242 परिवादों का निस्तारण किया गया जिनमें से राहत केटेगरी में 80.67 प्रतिशत संतुष्टी लेवल रहा जबकि रिजेक्ट केटेगरी में 66.88 प्रतिशत संतुष्टी लेवल रहा एवं औसत निस्तारण समय 14 दिवस रहा जो कि पिछले माह की तुलना में उत्कृष्ट है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने बताया कि सवाई माधोपुर जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं को जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला के निर्देशन में विभागीय अधिकारियों द्वारा पूर्ण संवेदनशीला के साथ सुना जाता है एवं उनका निर्धारित समयाविध में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है।