Dark Mode
विकास कार्यो का किया लोकार्पण व शिलान्यास

विकास कार्यो का किया लोकार्पण व शिलान्यास

सरवाड़. केकडी जिला बनने से अब क्षेत्र के विकास को ओर गति मिलेगी। यह बात केकड़ी विधायक डॉ रघु शर्मा ने ग्राम पंचायत भगवानपुरा में आयोजित प्रशासन गांवो के संघ व महंगाई राहत शिविर को संबोधित करते हुए कही। डॉ शर्मा ने कहा कि लोगो को जिला मुख्यालय के काम को लेकर अजमेर जाना पडता था लेकिन अब केकडी जिला बनने से आमजन की समस्याओं का शिघ्र निस्तारण हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से लोगों को महंगाई से राहत दिलाने के उद्देश्य से महंगाई राहत शिविर चलाए जा रहे जो कि आम जनता के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहे है। इस दौरान शिविर में लोगो को गारंटी कार्ड वितरित किए साथ ही लोगो का विभिन्न योजनाओं में पंजीयन किया गया। प्रारंभ में डॉ शर्मा के भगवानपुरा पहुंचने पर कांग्रेस नेता बंटी सिंह व सरपंच रेखा कवंर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास  

केकड़ी विधायक डॉ रघु शर्मा की ओर से ग्राम भगवानपुरा में पीएचसी भवन, मियां में सामुदायिक भवन, चकवा में सावर्जनिक भोजनशाला में टीन शेड, चकवा में गेगीराम बाबा के स्थान पर खुला तिबारा, श्यामजोत की बावडी बालाजी के स्थान पर पेयजल लाईन कार्य आदि विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इस दौरान शिविर में रामदेव गुर्जर, उपसरपंच लाडूनाथ कालबेलिया, अमरी देवी, इन्द्रा देवी, दुर्गालाल प्रजापत, कालुराम, रमेश जाट, सत्यनारायण प्रजापत, बजरंग गुर्जर, महावीर, गोपाल गुर्जर, धन सिंह राठौड़, हाथीराम, आशाराम गुर्जर, सुरेन्द्र शर्मा, महेन्द्र बैरवा, गोपाल वैष्णव, धनराज खारोल, रतनलाल जाट, केदार शर्मा, उपखंड़ अधिकारी विकास मोहन भाटी, तहसीलदार राहुल पारीक, विकास अधिकारी सुधीर पाठक, बुद्धि प्रकाश शर्मा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!