इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना उद्घाटन समारोह
नवलगढ़. नवलगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी झुंझुनू जिला अध्यक्ष एवं नवलगढ़ पंचायत समिति प्रधान दिनेश सुंडा सूचना केंद्र सभागार झुन्झनू में इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे जिसमें माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान अशोक गहलोत भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। जिला स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में दिनेश सुंडा ने बताया कि प्रथम चरण में स्मार्टफोन का लाभ विधवा/एकल नारी पेंशन प्राप्त महिलाओं, सरकारी विद्यालयों की कक्षा 9-12 में अध्ययनरत छात्राओं,मनरेगा में 100 कार्य दिवस पूर्ण करने वाले परिवारों की महिला मुखिया, सरकारी आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक तथा संस्कृत महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना में 50 कार्य दिवस पूर्ण करने वाले परिवारों की महिला मुखिया को मिलेगा।