महात्मा गांधी सरकारी विद्यालय में 18 कक्षों का उद्घाटन
जयपुर । षिक्षा के क्षे़त्र में महत्वपूर्ण कार्य करते हुए राउंड टेबल इंडिया- जयपुर चैप्टर 233 की ओर से बनीपार्क स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में अध्ययन के लिए 18 कक्षों का निर्माण कराया है,जिनका उद्घाटन शुक्रवार को राजस्थान सरकार के षिक्षा मंत्री डाॅ.बीडी कल्ला, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास व विषिष्ठ अतिथि विधायक अमीन कागजी ने फीता काटकर व षिला पट्टिका का अनवारण कर किया।
राउंड टेबल इंडिया- जयपुर चैप्टर 233 कीे प्रोजेक्ट टीम के चिराग भसीन, अर्जुन बाहेती व अनूप नाजवानी ने बताया कि 1 करोड़ 60 लाख रुपए लागत से तैयार इन 18 कक्षों में करीब 480 विद्यार्थी बैठकर अध्ययन कर सकेंगे। इस मौके पर विद्यालय की बनावट को देखकर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने खेल मैदान बनाने के लिए 20 लाख की आर्थिक सहायता राउंड टेबल इंडिया-जयपुर चैप्टर 233 को देने की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि इस विद्यालय के निर्माण में इस विद्यालय के निर्माण में पीएनजी, कोगटा फाइनेंस, आरडी बाहेती. चैरिटेबल ट्रस्ट, शिल्पा अलोय, लक्ष्मी इंडिया फिनलीज और डायनेमिक केबल के आर्थिक सहयोग से यह भवन बनकर तैयार हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि राउंड टेबल इंडिया- जयपुर चैप्टर 233 ने मात्र 5 माह में यह भवन तैयार कर राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग को समर्पित किया। बनी पार्क क्षेत्र का पहला सरकारी इंग्लिष मीडियम स्कूल है जिसमें 16 कक्षाएं, एक स्टाॅफ कक्ष और एक प्रधान अध्यापिका का कमरा है। इस 13000 वर्ग फुट की बिल्डिंग में सह शिक्षा का प्रावधान है, जिसमें लड़के और लड़कियां दोनों पढ़ेंगे। इसके अतिरिक्त बच्चों के लिए झूले, सीसीटीवी कैमरे और अलग अलग शौचालय की सुविधा है। इस विद्यालय के निर्माण होने से शास्त्री नगर, पानीपेच, सिन्धी कैंप, जालुपुरा, चांदपोल आदि क्षे़त्र के बच्चों का षिक्षा का लाभ मिलेगा।