उप स्वास्थ्य केंद्र ढोलम में 5 बेड के भवन का किया शुभारंभ
छीपाबड़ौद. सोमवार को उप स्वास्थ्य केंद्र ढोलम में 5 बेड के भवन का किया शुभारंभ किया गया। सरपंच प्रतिनिधि ब्रजराज मीणा ने बताया कि भाजपा नेताओं के द्वारा अपनी वाही वाही लूटने के लिए आनन फानन में उद्घाटन कर दिया था। जिसके फलस्वरूप आज उप स्वास्थ्य केंद्र ढोलम में 5 बेड के भवन का विधिवध पूजा कर सरपंच प्रतिनिधि बृजराज मीणा ने उद्घाटन किया और इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया। ढोलम उप स्वास्थ्य केन्द्र में पांच बेड भवन का नवनिर्माण होने से ग्रामीणवासियों ने खुशी व्यक्ति की व उप स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कांग्रेस के पदाधिकारियों का तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान पूर्व ब्लाक अध्यक्ष परमानंद मीणा, सेवादल विधानसभा अध्यक्ष सोभागमल नागर, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण मथोडीया, पूर्व सरपंच द्वारकालाल नागर, हीरालाल वैध, लालचंद नागर, चंद्र मोहन नागर,शिवनारायण नाटिवाल, सत्यनारायण मेम्बर, बिसम्बर मेहर, रामदयाल यादव, रामचरण यादव, बाबूलाल नागर, राजमल यादव, कन्हैया लाल यादव, रवि जाटव, रामगोपाल यादव, संजय कलावत सहित ग्रामीण मौजूद रहे।