धर्मनगरी पंडेर में शारदीय नवरात्रि में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ
पंडेर. उपतहसील धर्मनगरी पंडेर कस्बें में श्री दौलपुरा बालाजी मंदिर व श्री बागर के बालाजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि में 9 दिवसीय संगीतमय अखंड रामचरितमानस रामायण पाठ व रामलीला मंचन का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार पंडेर कस्बें में ग्रामवासियों के द्वारा गांव में सुख शांति समृद्धि खुशहाली के लिए शारदीय नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष में रविवार को श्री दौलपुरा बालाजी महाराज व श्री बागर के बालाजी महाराज के श्रीरामचरितमानस की अभिजीत मुहूर्त में स्थापना कर 5 पंडितों के सानिध्य में 9 दिवसीय अखंड संगीतमय रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। वहीं ग्रामवासियों के सहयोग से मंदिर पुजारी द्वारा श्री बालाजी महाराज का रोजाना अलग अलग नयनाभिराम चौला श्रृंगार कर नाना प्रकार का भोग लगाया जाएगा। वहीं कस्बें में शारदीय नवरात्रा में श्री बजरंग रामलीला कला मंडल के तत्वाधान में 10 दिवसीय रामलीला का डिजिटल मंचन व विशाल दशहरा मेला का आयोजन भी किया जाएगा।