Dark Mode
सांसद निधि कोष से बैटरी संचालित कार्ट कार सेवा का उद्घाटन

सांसद निधि कोष से बैटरी संचालित कार्ट कार सेवा का उद्घाटन

कुचेरा. समीप के कस्बे रेण में शनिवार को राजसमंद सांसद दिया कुमारी की ओर से सांसद निधि कोष से रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग,बीमार व दिव्यागजनों यात्रियों की सुविधा के लिए बैटरी संचालित कार्ट कार सेवा फीता काट कर उद्घाटन किया।इस सुविधा से प्रदेश सहित देश के विभिन्न स्थानों से बुटाटी धाम लकवा ग्रस्त रोगियों को भी इसका लाभ मिलेगा।इस मौके पर मेड़ता प्रधान संदीप चौधरी,विरमदेव सिंह जैसास,पंचायत समिति सदस्य गोविंद लामरोड़, रामस्वरूप लामरोड़,रेण उपसरपंच मोहनसिंह, सत्यनारायण शर्मा बच्छवास आदि आसपास क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


शनिवार को राजसमंद सांसद दिया कुमारी ने चकढ़ाणी में ग्रामीणों से रूबरू होते हुए ग्रामीणों की जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की इस मौके पर ग्रामीणों एवं राजोद पूर्व सरपंच भंवरसिंह राजोद,पंचायत समिति सदस्य शारदा बिश्नोई,रामनिवास बिश्नोई,सेठ मदनलाल,रिटायर्ड फौजी श्रवण लामरोड़ आदि की मांग पर सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए सांसद दिया कुमारी ने सांसद कोष से 10 लाख रुपए की घोषणा की।
चकढ़ाणी में 2 करोड़ रुपए की लागत राशि से जोधपुरी छितर के पत्थर से बन रहे गुरु जम्भेश्वर भगवान के नवनिर्मित मंदिर कमेटी के लोगों से भी चर्चा की।इससे पहले बच्छवारी में डेगाना भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप सिंह बच्छवारी के बड़े भाई के निधन पर बैठक में पहुंचकर शौक संपत परिवार को ढांढस बंधाया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!