Dark Mode
मारुति सदन में भागवत कथा का शुभारंभ   

मारुति सदन में भागवत कथा का शुभारंभ   

 रतनगढ़  ।   शहर के चौथा पुलिया के पास मारुति सदन के प्रांगण में नगर के कानजी हरितवाल परिवार द्वारा संगीतमय सप्त दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ आज शुक्रवार को मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। श्री तालवाले बालाजी मंदिर प्रांगण से शुरू हुई कलश यात्रा पूज्य भाईजी हनुमानप्रसाद पोद्दार की प्रतिमा के आगे पूजा अर्चना करते हुए स्टेशन मार्ग से धनवंतरी नगर होती हुई कथा स्थल पहुंची। मंगल कलशो का पूजन गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों ने विधि विधान से कराया। कलश यात्रा का आमजन ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।इस अवसर पर राधा कृष्ण, शिव पार्वती की संजीव झांकी भी सजाई गई। कथा के प्रथम दिवस भागवत मर्मज्ञ कथावाचक संत हरिशरण महाराज ने भागवत का महात्म्य बताते हुए कहा कि पूर्व जन्म के पुण्य से भागवत कथा सुनने को मिलती है। इसके सुनने मात्र से व्यक्ति समस्त पापों से मुक्त होकर भगवान की शरण में चला जाता है। महाराज ने आज ज्ञान ,वैराग्य और भक्ति पर विस्तार से बताया।कथा शुरू होने से पूर्व मुख्य यजमान विजयकुमार सतीश कुमार हरितवाल ने सपत्निक व्यास पीठ पर रखी भागवत जी की पूजा अर्चना की। भागवत कथा में पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोष बाबू इंदौरिया, सालासर पुजारी विष्णुदत्त , दिल्ली परिषद के सचिव कुणाल व्यास, शिक्षाविद अंबिकाप्रसाद हारित, उम्मेद मिश्रा, विजय भाटी, रतनलाल पुरोहित,विजयकुमार खैरवाल, तेजकुमार तोसाण, ओमप्रकाश पांडे, सुनीलकुमार , सुधीरकुमार शर्मा ,गोपाल शर्मा, सांवरमल माटोलिया, निरंजन ताम्रायत, मनीष हरितवाल सहित अनेक धर्म श्रद्धालु जन उपस्थित थे। कथा का समय दोपहर एक से पांच बजे तक रहेगा। इसी क्रम में प्रतिदिन 5 बजे प्रवचन पंडाल में प्रार्थना स्तुति व उसके पश्चात नगर प्रभात फेरी का आयोजन भी किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!