Dark Mode
अकलंक कॉलेज में सांस्कृतिक सप्ताह ‘मैलोडी-2023’ का शुभारम्भ

अकलंक कॉलेज में सांस्कृतिक सप्ताह ‘मैलोडी-2023’ का शुभारम्भ

कोटा। अकलंक कॉलेज में 18 से 23 दिसम्बर तक चलने वाले सांस्कृतिक सप्ताह ‘मैलोडी-2023’ का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करते हुए अकलंक विद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास जैन, सचिव राकेश जैन एवं कोषाध्यक्ष कपिल जैन ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ललित कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को सांस्कृतिक सप्ताह की प्रत्येक गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कपिल जैन ने मैलोडी 2023 कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए कहा कि महाविद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ ही उनमें आत्मविश्वास का भी संचार करता है। छः दिन चलने वाले इस सांस्कृतिक सप्ताह के प्रथम दिन प्रतियोगियों ने सर्वप्रथम सुन्दर रंगों का समायोजन करते हुए आकर्षक रंगोली बनाई जिसमें भारतीय संस्कृति तथा ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में भारत के बढ़ते कदमों की झलक देखने को मिली। फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता में प्रतियोगियों ने स्ट्राबेरी श्रीखण्ड, जेमरोल, कुकम्बर रोल, थाइलैण्ड स्पेशल, चाट सालसा, आदि स्वादिष्ट व पौष्टिक व्यंजन तैयार किए। क्रिएटिव टी शर्ट तथा कार्ड मेंकिंग में प्रतियोगियों ने अपनी प्रतिभा का सुन्दर प्रदर्शन किया। रंगोली में प्रथम माही सोनी-आशु शर्मा, द्वितीय महक गंगवानी-विनोद योगी, तृतीय सारांशी जैन-नेहा वर्मा रहे तथा हर्षिता शाण्डिल्य-अरशद मोहम्मद, ऋतु गुप्ता-सभ्यता जैन को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। फायरलैस कुकिंग में प्रथम हर्षिता शाण्डिल्य, द्वितीय दीपकला गौतम तथा तृतीय ऋतु गुप्ता रही तथा नेहा वर्मा और सत्यनारायण वर्मा को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। क्रिएटिव टी शर्ट डिजाइन में प्रथम आशु शर्मा, द्वितीय दिया सोनी तथा तृतीय महक गंगवानी रही। निर्णायक मण्डल में डॉ. जोली भंडारी, उप कुलसचिव, कोटा विश्वविद्यालय तथा डॉ. चक्रपाणि गौतम, कुलानुशासक, कोटा विश्वविद्यालय तथा डॉ. दीपा आचार्य, कोटा कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या एवं डॉ. जागृति तँवर, प्रशांति कॉलेज की प्राचार्या रहे। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. राजेश गुप्ता ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. तनु राजपाल ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!