जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ
सरदारशहर . चूरू जिला बैडमिंटन संघ एवं फ्रेंड्स क्लब सरदारशहर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ राम मंच गांधी विद्या मंदिर में समारोह पूर्वक हुआ | इस उद्घाटन समारोह के अध्यक्ष ब्रिगेडियर अजयपति त्रिपाठी एवं मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी विजेंद्रसिंह, चूरु जिला ओलंपिक संघ के सचिव ठाकुरमल शर्मा, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष किशोर राजपाल, चूरू जिला बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष हनुमानमल चौधरी, राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामलाल जाखड़, डॉ धनपत चौधरी व परमेश्वर सैनी ने मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में चूरु जिले के 147 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं| उद्घाटन मैच रजत रतनगढ़ व निशांत सरदारशहर के मध्य खेला गया |जिसमें रजत विजेता रहा| इससे पूर्व पवन सोनी, रामनिवास सारण, सुरेश मीणा, विनोद पारीक ,दशरथ सिंह भाटी, अनिल सोनी व मुकेश चौधरी ने मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया|