Dark Mode
राजस्थान विधानसभा के ई- बुलेटिन का लोकार्पण

राजस्थान विधानसभा के ई- बुलेटिन का लोकार्पण

 

  • विधानसभा का डिजिटल रचनात्मक प्रयास

  • विधानसभा क्षेत्रों की विकास यात्राओ पर होगा फोकस - देवनानी

जयपुर। अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राजस्थान विधानसभा ई-बुलेटिन का शनिवार को विधानसभा में लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा के साप्ताहिक ई—बुलेटिन में विधानसभा क्षेत्रों की विकास यात्राओं पर आधारित सफलता की कहानियों का प्रकाशन किया जाएगा। दो पेज के ई बुलेटिन में राजस्थान विधानसभा की गतिविधियों, सदन की कार्य प्रणाली, विभिन्न अनुभागों की जानकारी और ऐतिहासिक पहलुओं की रोचक घटनाएं भी प्रकाशित की जाएगी। समसामयिक विषयों पर विधानसभा के पूर्व सदस्यों के अनुभवो को भी बुलेटिन में प्रकाशित किया जाएगा।

राजस्थान विधानसभा में यह पहली बार प्रयास हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर विधानसभा का ई बुलेटिन का प्रकाशन आरंभ किया गया है। बुलेटिन का प्रथम अंक शुक्रवार 7 जून को जारी कर दिया गया है। प्रथम अंक में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के सर्वसम्मति से सभी दलों द्वारा निर्विरोध निर्वाचन के पश्चात उनके द्वारा किए गए नवाचारों की श्रृंखला का प्रकाशन किया गया है । देवनानी का संकल्प है कि राजस्थान की विधानसभा को देश की सर्वश्रेष्ठ विधानसभा बनाया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ विधानसभा बनाने के लिए देवनानी ने अनेक नवाचार किए हैं। इन नवाचारों का यह बुलेटिन की प्रथम अंक में समावेश किया गया है।

देवनानी ने बुलेटिन के शुभारंभ के मौके पर विधानसभा के अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा, विशिष्ट सहायक केके शर्मा, मार्शल संजय चौधरी और ई-बुलेटिन के संपादक डॉ. लोकेश चंद्र शर्मा मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!