Dark Mode
गंगाजल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

गंगाजल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

कुचामन सिटी. गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति भारत इकाई कुचामन सिटी द्वारा आज गायत्री मंदिर में गंगा मैया की पूजा अर्चना कर समिति के राष्ट्रीय महासचिव श्यामसुंदर मंत्री के सानिध्य में गंगा जल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूजा अर्चना गायत्री मंदिर के पुजारी महेश चौरसिया ने राष्ट्रीय महासचिव श्याम सुन्दर मंत्री एवं शोभा मंत्री के साथ सभी साधकों द्वारा सम्पन्न करवाई । इस अवसर पर गायत्री मंदिर के व्यवस्थापक भेरूलाल उपाध्याय, मकराना शक्ति पीठ व्यवस्थापक सांवरलाल सैनी गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति कुचामन के अध्यक्ष श्याम सुंदर सैनी, सचिव परमानंद अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य सत्यनारायण मोर, राजू राम नेहरा, उपाध्यक्ष मुरलीधर गोयल, सहसचिव अनंत तिवारी, महिला प्रभारी हेमा गट्टानी, आशा झंवर , सत्यप्रकाश शर्मा, कार्यक्रम संयोजक जितेन्द्र राजपुरोहित के साथ ही धर्म-परायण नगर की मातृ शक्ति गंगा जल लेने हेतु उपस्थित थी। कुचामन महिला मंच कीअध्यक्ष कृष्णा मंत्री के नेतृत्व में महिलाओं ने गंगाजल वितरण में सहयोग किया ।संयोजक राजपुरोहित ने बताया कि यह व्यवस्था नियमित प्रात: 8:30 से 11 बजे तक रहेगी ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!