Dark Mode
इंटरलॉकिंग सडक मय नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण

इंटरलॉकिंग सडक मय नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण

 
रतनगढ . तहसील के ग्राम गोरीसर में इंटरलॉकिंग सडक मय नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण वरिष्ठ काग्रेस नेता रफीक ने आज मंगलवार को किया। इस अवसर पर मंडेलिया ने उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार सामाजिक सौहार्द्र की भावना को समाप्त कर राजनीतिक लाभों के लिए समाज में नफरत फ़ैलाने का काम कर रही है। हमें अपनी जिम्मेदारी एवं जागरूकता से केंद्र सरकार की मंशा के विरुद्ध समाज में प्रेम और भाईचारे का वातावरण तैयार करना है। और आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार फुल बहुमत से बनानी है। उन्होने मंहगाई राहत शिविर के बारे में बताते हुए कहा कि हमारी कोशिश है कि एक भी पात्र व्यक्ति राहत पाने से वंचित ना रह जाए। इसलिए हम सभी अह्म भागीदारी निभाते हुए अधिक से अधिक जरूरतमंद एवं पात्र लोगो को इसके बारे में जागरूक करेंगे तथा राज्य सरकार कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे।  इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पप्पू कडवासरा आये हुए अतिथियो का आभार व्यक्त किया। सरपंच प्रतिनिधि कमलेश कुमार, उपसरपंच भवर सिंह राठौड़, जब्बार खत्री, राजाराम न्यौल,भादर सिंह, असगर,पूर्व सरपंच बल्लू खान,धर्मेंद्र कासनिया, हाजी शरीफ, हाजी इब्राहिम, हमीद खत्री, चिमन सिंह राठौड़, सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित थे संचालन मो. राशिद खत्री ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!