Dark Mode
जैन पाठशाला का शुभारंभ

जैन पाठशाला का शुभारंभ

मदनगंज किशनगढ़। हाउसिंग बोर्ड स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन जिनालय में जैन पाठशाला का विधिवत शुभारंभ हुआ। पाठशाला में नन्हे-मुन्ने बच्चों को धार्मिक शिक्षा एवं संस्कार प्रदान किये जायेंगे। बच्चों में धर्म के प्रति रुचि बढे अच्छे अच्छे संस्कार मिले और धर्म का प्राथमिकता से ज्ञान प्रारंभ हो। सुरज्ञान जागृति महिला मंडल के नेतृत्व में आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष प्रकाश चंद गंगवाल, मंत्री विनोद चौधरी, उपमंत्री इंदर चंद पाटनी, एमके जैन, पवन लुहाडिया, आनंद बज ने महावीर भगवान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। महिला मंडल की सदस्यों ने मंगल कलश की स्थापना की एवं जिनवाणी स्तुति का मंगल गान किया। सुरज्ञान जाग्रति महिला मंडल की अध्यक्षा कनकलता बज ने बताया कि पंडित रोहित शास्त्री के मार्गदर्शन में पाठशाला प्रतिदिन सायं 5 से 6 बजे तक चलेगी। पंडित रोहित शास्त्री ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!