कन्या सुरक्षा स्तंभ का उद्घाटन
राजसमन्द. तेरापंथ महिला मंडल राजनगर ने स्वर्ण जयंती के अवसर पर जे के गार्डन में कन्या सुरक्षा स्तंभ का निर्माण किया गया l जिसका उद्घाटन सभापति अशोक जी टाक द्वारा किया गया साथ ही तेरापंथ महिला मंडल को शुभकामनाएं प्रेषित की l इस अवसर पर अध्यक्षा डॉ सीमा कावड़िया ने स्वर्ण जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए बताया राज नगर महिला मंडल सक्रिय रूप से कन्याओं के लिए कार्यरत है इससे पूर्व भी हमने एक सर्कल राजनगर बस स्टैंड पर बनाया गया l एक और नया स्तंभ कन्याओं को समर्पित है l कन्या मंडल प्रभारी सीमा बडोला ने सभी का स्वागत किया l कन्या मंडल द्वारा कन्या की सुरक्षा हेतु गीत का संगान किया l राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया ने स्वर्ण जयंती के अवसर पर राज नगर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कन्या सुरक्षा स्तंभ का निर्माण कन्याओं की सुरक्षा के लिए वरदान साबित होl पूरे देश में कन्याओं को अपना अधिकार मिले इस उद्देश्य से इस कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है l इस अवसर पर राष्ट्रीय कन्या मंडल प्रभारी अर्चना भंडारी, बोधि स्थल अध्यक्ष ख्याली लाल चपलोत ने भी अपने विचार रखे संचालन डिंपल करनावत ने किया इस अवसर पर समाज के कई प्रबुद्ध वर्ग पार्षद पुष्कर श्रीमाली, संजय कावड़िया, पार्षद प्रमोद,हेमेंद्र सिंह चौहान, निर्मला चंडालिया ,अचल धर्मावत, रोशन लाल कावड़िया, सागर कावड़िया, उपाध्यक्ष विनायक कोठारी, डॉ विमल कावडिया, मंजू बडोला, पुष्पा बागरेचा, पुष्पा कर्णावट , नीना कावड़िया, प्रेमलता कावड़िया, चित्रांशी बडोला, पूर्णिमा कावड़िया, मीनल कावड़िया, चित्रांशी बडोला, रिद्धिमा ढीली वाल, त्रिशा बेताला , मंजू कावड़िया
महिलाओं एवं कन्याओं की उपस्थिति रही अंत में आभार उपाध्यक्ष वनिता बाफना ने ज्ञापित किया l