ब्रह्मकुमारी के नए सेवा केंद्र का शुभारंभ
अजमेर . प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की नए सेवा केंद्र का उद्घाटन कायड़ में शिव ध्वज फहराकर राजयोगनी शांता बहन ने और भ्राता शिवराज ,शास्त्री नगर की संचालिका ब्रह्माकुमारी आशा,और बी के कीर्ति बहन ने किया ।शांता बहन ने रैली को शिव ध्वज दिखाकर शूरू किया और प्रतिज्ञा भी कराई की हम सदा सच बोलेंगे,मीठा बोलेंगे,मधुर बोलेंगे और धीरे बोलेंगे ।इस अवसर पर डॉक्टर यादवेंद्र आयुर्वेदिक चिकित्सालय कायड़,चिकित्सा पुरषोत्तम ने मिलकर और शांता बहन ने केक काटा। कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों का बी के कीर्ति ने माला पहनाकर स्वागत किया बी के पुष्पा ने दुपट्टा उड़ाकर सम्मान किया । कार्यक्रम का संचालन बी के पूनम ने किया । कार्यक्रम के अन्त में शांता बहन ने सभी अतिथियों को ईश्वरीय प्रसाद और सौगात भेट किया ।इस अवसर पर बी के काजल ,ओम प्रकाश भाई ,गोपाल भाई और बी के बृजमोहन भाई मौजूद रहे ।