Dark Mode
ग्राम पंचायत जूना लखवारा के नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण

ग्राम पंचायत जूना लखवारा के नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण

धनाऊ। चौहटन पंचायत समिति की नवगठित ग्राम पंचायत जूना लखवारा के नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण मंगलवार को विधायक पदमाराम मेघवाल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक चौधरी, स्थानीय सरपंच चुन्नी देवी, पड़ोसी पंचायत आगोर सरपंच प्रतिनिधि सरूपाराम मेघवाल, इसरोल सरपंच भोमाराम चोधरी, आटिया के पूर्व सरपंच रामाराम गोदारा, सनाऊ सरपंच प्रतिनिधि तन सिंह, समाजसेवी नरपत बेनीवाल तथा ग्राम विकास अधिकारी गोरखाराम के सानिध्य में संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत स्तर राजस्थान सरकार तथा महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत 37.39 लाख से नवनिर्मित ग्राम पंचायत के भवन का लोकार्पण के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए विधायक पदमाराम मेघवाल ने कहा छोटे-छोटे राजस्व गांव को पंचायत बनाकर वहां के लोगों को समुचित विकास करना राजस्थान सरकार की मुख्य मंशा है।राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जारी विभिन्न योजनाओं को विस्तार से बताते हुए कहा की इन योजनाओं के लागू होने से आमजन को ज्यादा फायदा हुआ है। विशेष कर मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना, निशुल्क दवाई योजना, ऐसी कई कल्याणकारी योजनाएं आमजन के लिए वरदान साबित हुई है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक चौधरी ने सभी युवा साथियों को नशा पता से दूर रहकर राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़ने की बात कही। आटिया के पूर्व सरपंच तथा बुजुर्ग किसान नेता रामाराम गोदारा ने मारवाड़ी में बोलते हुए कहा की जूना लखवारा रे नयी पंचायत बनाकर जो एहसान जूने लखवारे माथे जो करयो है ओ एहसान मोके आने पर ब्याज सहित उतारसा। इस अवसर पर तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती तथा विभिन्न सरकारी सरकारी सेवाओं में सरकारी सेवा में लगे 12 युवाओं को विधायक पदमाराम ने साफा तथा माला पहनकर भगवान किया। ग्राम पंचायत को तीन बीघा भूमि दान करने वाले पुराणी मेघवाल परिवार जनों को भी विधायक द्वारा साफा तथा माला पहनकर बहूमान किया गया। मंच संचालन अध्यापक तिलोकाराम सियाग ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!