Dark Mode
नवनिर्मित श्रीकृष्ण धाम वृद्धाश्रम का लोकार्पण आज

नवनिर्मित श्रीकृष्ण धाम वृद्धाश्रम का लोकार्पण आज

बयाना। क्षेत्र के गांव मुर्रकी में नवनिर्मित श्रीकृष्ण धाम वृद्धाश्रम पर एक मीटिंग  कर निर्णय लिया गया कि शनिवार को लोकार्पण समारोह का आयोजन श्रीमित्र भारत समाज संस्थान के संस्थापक भगवत कटारा एवम हरी चैतन्यपुरी महाराज  के सानिध्य में तथा अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में किया जाएगा।जिसमे लोकार्पण के मुख्य अतिथि राजस्थान के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुनील दत्त रहेंगे, विशिष्ट अतिथि संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार हर्ष,पुलिस महानिरीक्षक डॉ विष्णुकांत जयपुर, करण शर्मा पुलिस अधीक्षक सीकर,सतीश कुमार सिंह प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जयपुर,भजनलाल शर्मा राष्ट्रीय संरक्षक मित्र भारत समाज संस्थान,लक्ष्मी गुप्ता महिला मुख्य संरक्षक मित्र भारत समाज संस्थान,गोपाल शर्मा संस्थापक जयपुर महानगर टाइम्स,ओमप्रकाश शर्मा निदेशक अन्नपूर्णा कॉलेज ऑफ नर्सिंग जयपुर,मुकेश शर्मा काका महाज्ञानी सहित अनेक गणमान्य अतिथि मोजूद रहेंगे।
इसके अलावा बयाना स्थानीय प्रशासन सहित वृद्धाश्रम से जुड़े कार्यकारिणी सदस्य विनय अग्रवाल दमदमा,मास्टर राधेलाल शर्मा,किशन चंद गुप्ता,त्रिलोकी उपाध्याय,दिनेश बारैठा,चंद्रप्रकाश गुप्ता,हेमचंद जैन सहित अनेक माननीय लोग मौजूद रहेंगे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!