बापी में जिला परिषद मद से नवनिर्मित टाइल रोड का लोकार्पण
दौसा . ग्राम बापी में जिला परिषद मद से नवनिर्मित टाइल रोड का लोकार्पण जिला प्रमुख हीरालाल सैनी व जिला परिषद सदस्य नीलम गुर्जर ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला प्रमुख हीरालाल सैनी ने कहा कि विकास कार्यों के लिए पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य नीलम गुर्जर ने कहा मै क्षेत्र के विकास व समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर हुँ इस दौरान ग्राम पंचायत बापी को विकास कार्य के लिए पांच लाख रु ओर जिला परिषद मद से देने की घोषणा की। सरपंच बाबूलाल शर्मा ने जिला प्रमुख व जिला परिषद सदस्य का ग्राम वासियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया इस दौरान पंचायत समिति सदस्य दिलबर शर्मा,ग्राम विकास अधिकारी शिवशंकर शर्मा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रामलाल शर्मा, रामकिशन शर्मा,शंकर महाराज, मुकेश मीणा,सियाराम झेरा, रामकरण शर्मा, भंवर सिंह राठौड़ व स्थानीय ग्राम वासी उपस्थित रहे।