पंचम पोषण पखवाड़ा को लेकर पोषण वाॅक/रैली का शुभारंभ 31 को
प्रतापगढ़। जिले में भारत सरकार के निर्देषानुसार 20 मार्च से 3 अप्रैल तक पंचम पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टर डाॅ. इन्द्रजीत यादव ने बताया कि पंचम पोषण पखवाड़े को लेकर 31 मार्च, शुक्रवार को जिला स्तर पर पोषण वाॅक/रैली का शुभारंभ जिला कलक्टर परिसर प्रतापगढ़ से प्रातः 11 बजे किया जाकर समापन स्टेडियम नीमच नाका प्रतापगढ़ तक किया जाएगा। उन्होंने पोषण पखवाड़े में भाग लेने को लेकर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित भी किया है।