Dark Mode
राजस्थान सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ 

राजस्थान सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ 

 
रतनगढ़ ।  राजस्थान सरकार के निर्देश पर पंचायत समिति के तत्वावधान में स्थानीय पोद्दार गेस्ट हाउस में राजस्थान सांस्कृतिक महोत्सव का प्रधान मोहिनीदेवी खीचड़ की अध्यक्षता में हुए समारोह का शुभारंभ पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, पूर्व विधायक मकबूल मंडेलिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोषकुमार इंदौरिया, कांग्रेस नेता इंद्राज खीचड़, हरिप्रकाश इंदौरिया, भाजपा नेता भागीरथसिंह राठौड़, गिरधारीलाल खीचड़, सरपंच विक्रमपाल थालोड, प.स. सदस्य हिमानी आदि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष द्विप प्रज्वलन कर व पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रिणवा ने कहा कि वर्तमान में नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति के जानकारी इस तरह के आयोजन के माध्यम से ही हो सकती है। पंचायत समिति प्रधान मोहिनी देवी खिचड़ ने सभी आगन्तुको का शाब्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर बीकानेर की राधा हिंदुस्तानी की ओर से भवाई व चरी नृत्य की रोचक प्रस्तुति दी गई। वहीं घुमर नृत्य, कालबेलिया नृत्य सहित कई आकर्षक प्रस्तुतियां ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। गोगासर की ताऊ एण्ड गोटी पार्टी ने कोमेडी के माध्यम से दर्शकों को गुदगुदाया।   चार दिवसीय महोत्सव के तहत राजीविका मिशन योजना की ओर से विभिन्न प्रकार की 20 स्टालें भी लगाई गई, जिनका मंचस्त अतिथियों द्वारा अवलोकन कर राजीविका ब्लॉक अधिकारी श्रीमती भटनागर का अल्प समय में कि  गई तैयारी के धन्यवाद दिया। विकास अधिकारी दुर्गाराम पारीक ने आयोजित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंचस्त अतिथियों व उपस्थितजनो का आभार व्यक्त किया। सहायक विकास अधिकारी दिलीप सोनी व राजीविका ब्लॉक कॉर्डिनेटर शिवानी भटनागर ने कार्यक्रम का मंचिय संचालन किया।  पंचायत समिति के प्रेमकुमार रूंथला, संजय भोजक,सफी मोहम्मद, मोहनसिंह राठौड़,  लक्ष्मीनारायण गौड़, हरिश जांगीड़ सहित पालिकाध्यक्ष अर्चना सारस्वत,  वैद्य लक्ष्मीनाराय

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!