राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण खेल ओलंपिक का शुभारंभ
छीपाबड़ौद. ग्राम पंचायत हरनावदा शाहजी में राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण खेल ओलंपिक का शुभारंभ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ। राजस्थान सरकार द्वारा बजट घोषणा के तहत राजीव गांधी ग्रामीण शहरी ओलंपिक प्रतियोगिता 2023-24 का उद्घाटन मुख्य अथिति देवन्द्र पंचोली कांग्रेस मंडल अध्यक्ष हरनावदा शाहजी ने किया । मुख्य अथिति ने अपने सम्बोधन में खेल को खेल की भावना से खेलने एवं पिछले वर्ष की तरह हरनावदा शाहजी की टीम को जिला एवं प्रदेश लेवल तक लेजाने के लिऐ छात्र छात्राओ को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र नागर ने किया। इस दौरान विद्यालय प्रधानाध्यापक मोहन लाल नागर, पंचायत समिति सदस्य हुकमचंद नागर, मोहित गुप्ता, विद्यालय के अध्यापक एवं छात्र छात्रा उपस्तित रहे।