Dark Mode
मंत्री बीडी कल्ला द्वारा सेवा प्रकल्प कार्य का उद्घाटन 

मंत्री बीडी कल्ला द्वारा सेवा प्रकल्प कार्य का उद्घाटन 


बीकानेर  .   सोमवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कायमखानी मस्जिद बीकानेर में रोटरी क्लब बीकानेर अध्या द्वारा हैप्पी स्कूल सेवा प्रकल्प कार्य का उद्घाटन बीडी कल्ला शिक्षा मंत्री प्राथमिक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान सरकार जयपुर के कर कमलों द्वारा किया गया।
 इस अवसर पर बोलते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा जो कार्य किए जाते हैं वह  प्रशंसनीय कार्य हैं शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा काफी महत्वपूर्ण योजनाएं एवं आरकेएस एमबी के द्वारा भी बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक छात्र को निशुल्क यूनिफॉर्म एवं गुणवत्ता युक्त पढ़ाई के लिए सरकार कृत संकल्प है  अरुण प्रकाश गुप्ता पीडीपी रोटरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि रोटरी आध्या मात्र एक महिला विंग है जोकि बीकानेर में सामाजिक क्षेत्र एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य  किए जाते है  शारदा पहाड़िया ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि यह विद्यालय अल्पसंख्यक क्षेत्र में है यहां बच्चे काफी गरीब घरों से आते हैं उनके लिए जो रोटरी ने कार्य किए हैं वह वास्तव में इसके सम्मान के योग्य है शाला प्रधान विजय सिंह यादव ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया इस विद्यालय की अध्यापिका मोनिका साईं ,संतोष मोदी, उर्मिला राजपुरोहित ,आशा राठौड़, गिरिराज जोशी आदि ने आगंतुकों का स्वागत किया।
 मंच संचालन दीपिका चौधरी ने किया जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय सुरेंद्र सिंह भाटी अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा आदि अधिकारी उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!