Dark Mode
शांतिनाथ भगवान त्रय-कल्याणक महोत्सव का शुभारंभ

शांतिनाथ भगवान त्रय-कल्याणक महोत्सव का शुभारंभ


टोंक । देवाधिदेव 1008 श्रीशांतिनाथ भगवान के जन्म-तप एवं मोक्ष कल्याण पर्व के अन्तर्गत श्रीदिगंबर जैन नसिया एवं बड़ा तख्ता जैन मंदिर में 16 मई से 18 मई तक तीन दिवसीय महोत्सव का आरंभ किया गया है। समाज के प्रवक्ता पवन कंटान एवं कमल सर्राफ ने बताया कि इस अवसर पर  अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होने बताया कि महोत्सव के अवसर पर बड़ा तख्ता जैन मंदिर में प्रात: काल अभिषेक शांतिधारा के पश्चात 16 किलो का निर्वाण लड्डू श्रवाकों  के द्वारा भगवान शांतिनाथ के जयकारे के साथ चढ़ाकर शांति विधान मंडल का आयोजन किया जायेगा। वहीं सांयकाल आरती, शास्त्र सभा, प्रवचन एवं अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समाज के अध्यक्ष भागचंद फुलेता एवं कमल आंडऱा ने बताया कि 17 मई को प्रात: मूलनायक शांतिनाथ भगवान का भव्य पंचामृत अभिषेक,  दोपहर 12 से 2 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सांयकाल विशाल भजन संध्या का आयोजन श्रीदिगंबर जैन मंदिर बड़ा तख्ता में किया जायेगा। जिसमें भजन गायक मुख्य कलाकार नरेंद्र कुमार एंड पार्टी जयपुर वॉइस ऑफ  पिंक सिटी के द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। समाज के मंत्री  राजेश सर्राफ  एवं सुरेश संघी ने बताया कि समारोह के शुभारंभ पर मंगलवार को प्रात: काल अभिषेक शांतिधारा के पश्चात बड़ा तख्ता जैन मंदिर से एक विशाल शोभायात्रा जैन  नसियां तक निकाली गई। इस मौके पर रमेश काला, पुनीत जागीदार,  राहुल, सुनील सर्राफ, मनीष अत्तर, आकाश बोरदा, गोलू माधुपुरिया, सोनू पासरोटियां, नरेंद्र अत्तर, सुरेश, आदिश एवं मलारना आदि उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!